केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने किसानों के इस आंदोलन का समर्थन किया है। धर्मेंद्र पहले ही इस आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। अब एक बार फिर से धर्मेंद्र ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए और एकजुटता दिखाते हुए अपनी बात रखी है। धर्मेंद्र ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि किसानों को जल्द ही न्याय मिलेगा।
किसान आंदोलन की एक तस्वीर साझा करते हुए, धर्मेंद्र ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज, मेरे किसान भाइयों को न्याय मिले। मैं पूरे दिल से प्रार्थना करता हूं हर महान आत्मा को राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि इससे पहले भी धर्मेंद्र ने केंद्र सरकार से किसानों की समस्या और उनके आंदोलन का हल खोजने का अनुरोध किया था। धर्मेंद्र ने लिखा, ‘मैं अपने किसान भाइयों की समस्याओं को देखकर बहुत दर्द में हूं। सरकार को जल्द ही कुछ करना चाहिए। ‘
धर्मेंद्र से पहले, सोनू सूद, स्वरा भास्कर, तापसी पन्नू, गुल पनाग, वीर दास, दिलजीत दोसांझ और मीका सिंह जैसे कई कलाकारों ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। कई राज्यों के किसान पिछले महीने से राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।