14 जून को ग्रहों की स्थिति – कुंडली के राजा सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं। मायावी राहु बुध के साथ मिथुन राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। न्याय के देवता शनि और गुरु मकर राशि में हैं। सेनापति मंगल कुंभ राशि में और चंद्रमा मीन राशि के बने हुए हैं। चंद्रमा की यह स्थिति अच्छी है । बाकी सारी स्थिति बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जा सकती है। मानसिक तोर पर थोड़े अच्छे होंगे आप। बाकी वित्तीय और शारीरिक स्थिति में अभी थोड़ा प्रेशर रहेगा।
14 जून का राशिफल –

मेष राशि-गोचर के हिसाब से स्थिति ज्यादा अच्छी नही है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य पक्ष ठीक रहेगा। प्रेम और दांप्तय अच्छे रहने के आसार है। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा कष्टकारी है। पीली वस्तु पास रखें, गाय को रोटी दे ।
वृषभ राशि- गोचर आपके लिए उत्तम है, रुका धन वापस आने के योग बन रहे है। Income के नए रास्ते बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति उतनी अच्छी नहीं दिख रही है। प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की वंदना करते रहें।
मिथुन राशि- अगर राहू की स्थिति आपकी जन्म कुंडली मे अच्छी है तो आपके कष्टो के निवारण का समय आने वाला है, आत्म विश्वास बनाए रखे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकार के पक्ष से कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है। प्रेम की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। गाय को रोटी देते रहे, हनुमान जी की आराधना करते रहे।
कर्क राशि- आप जोखिम से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य पक्ष में भी सुधरने की स्थिति दिख रही है। प्रेम की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार भी अभी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- गोचर और ग्रह की स्थितियां विपरीत हो चुकी हैं। बचकर पार करें। प्रेम में शांति से काम ले विवाद से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय थोड़ा मिलाजुला सा है। माँ शक्ति की आराधना करे ।
कन्या राशि- वाहन धीमे चलाये,चोट लगने का भय है। ज्यादा जोखिम न लें, गोचर अनुकूल नही है । बहुत सोच समझ कर निर्णय ले । स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार ठीक ठाक रहेगा । प्रेम भी करीब-करीब ठीक है। पीली गाय को रोटी दे ।
तुला राशि- ग्रह गोचर इतने अनुकूल नही है। मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा समय नहीं हैअधिक सतर्कता की जरूरत है। स्वास्थ्य मध्यम है। शत्रु मित्रता करना चाहेगा, धोखा मिलने के योग बन रहे है । प्रेम के वशीभूत कोई अच्छी चीज हो सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मिलाजुला सा समय है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। गाय और कुत्तो को रोटी दे।
वृश्चिक राशि- आपस में विवाद से बचें। विध्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। साहित्यकारों के लिए सही समय है। स्वास्थ्य और व्यापार ठीक ठाक है। प्रेम की स्थिति ठिक ठाक है ज्यादा इमोश्नल न हो, ध्यान करके मन को विचलित होने से बचाए। हनुमान जी की आराधना करे ।
धनु राशि- राशि अनुसार अचल संपति की खरीद पर विचार कर सकते हैं। घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य पक्ष पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से थोड़ा सा सुधार की ओर जा रहे हैं। श्रीमन नारायण को प्रणाम करते रहें।
मकर राशि- पराक्रम वाला समय है। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। गोचर अनुकूल है अच्छा वक्त चलने लगा है। स्वास्थ्य पक्ष पर ध्यान बनाए रखें। प्रेम में अभी नई शुरुआत न करें। मां काली की वंदना करें।
कुंभ राशि- जुआ लॉटरी से दूरी बनाले, पैसे नहीं लगाएं। परिवार जनों से न उलझें। बाकी सही समय है। स्वास्थ्य पक्ष का ध्यान जरूर रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक राशि-ठाक समय है।प्रेम के दृष्टिकोण से हाइपर अभी नहीं होना है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन राशि- ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम में नजदीकियां। भाग्य भाव अभी कम साथ दे रहा है। आने वाले दिनों में वह भी सही हो जाएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी थोड़ा बेहतर समय शुरू हो रहा है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।