जम्मू – कश्मीर Hindi News– पड़ौसी देश पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो घायल हो गए।
पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रमेश कुमार उनगरल ने कहा कि गोलीबारी में 29 वर्षीय लुंगबुई अबोनमाली की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके उदयपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
इससे पहले, जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में, भारतीय सेना ने सटीक और प्रभावी गोलीबारी की, जिससे राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचा। गुरुवार तड़के राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में पाकिस्तान के संघर्षविराम उल्लंघन में एक सैन्य शहीद हो गया और एक नागरिक घायल हो गया।

इस साल पाकिस्तान ने 6 महीने से भी कम समय में 2000 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि यदि पिछले वर्षों की तुलना में, पूरे 2018 में इतने उल्लंघन नहीं हुए, जबकि 2019 में 370 को हटाने के बाद यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।