पंजाब के औधोगिक महानगर लुधियाना में कोरोना वायरस बेहद घातक होता जा रहा है। जिले में आज, दो लोगो की Covid-19 के कारण मौत हो गयी। कोरोना वायरस संक्रमित बुजुर्ग की मंगलवार शाम को मौत हो गई। वह बस्ती जोधेवाल की रहने वाले थे और उन्हें पांच दिनों से तेज बुखार की शिकायत थी । बुजुर्ग को आज गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। डीएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ॰ अश्विनी चौधरी ने पुष्टि की है। जिले में कोरोना वायरस के कारण यह 13 वीं मौत है।

इससे पहले सीएमसी में भर्ती फिरोजपुर के कोरोना पॉजिटिव रेलवे अधिकारी की मौत हो गई थी। वह सीनियर डीएमई के पद पर थे, इन्हे 11 जून को भर्ती कराया गया था। आज दोपहर 1 बजे कार्डियक अरेस्ट हुआ। डीआरएम फिरोजपुर राजेश अग्रवाल के अनुसार, DMI एक उत्कृष्ट अधिकारी थे जिनकी मृत्यु कोरोना से हुई ।
इसके अलावा, कोरोना की चपेट में 26 लोग आए, जिसमें 42 वर्षीय पुरुष गुरुनानक देव नगर निवासी, 48 वर्षीय महिला छावनी मोहल्ला, 16 वर्षीय लड़की और 13 वर्षीय लड़की पॉज़िटिवक थी। कैंटोनमेंट मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति 40 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। साहनेवाल के रहने वाले एक 50 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरुष और 28 वर्षीय पुरुष, पॉज़िटिव आए हैं। इस परिवार के सभी सदस्य पॉज़िटिव आए हैं। दोराहा के चंद्रा गांव की रहने वाली 24 साल की लड़की पॉजिटिव आई है। होशियारपुर का एक 18 वर्षीय व्यक्ति भी पॉज़िटिव आया है।

इसके अलावा, तीन नंबर डिवीजन के निवासी 57 वर्षीय बुजुर्ग भी पॉज़िटिव आए हैं। बिंद्रा कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला और बीस वर्षीय महिला पर पॉज़िटिव र है। हबीबगंज का रहने वाला 26 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। डाबा रोड की रहने वाली 39 वर्षीय एक महिला पॉज़िटिव आई है। साहनेवाल का 22 वर्षीय युवक पॉज़िटिव है। सब इंस्पेक्टर शिमलापुरी में तैनात 52 वर्षीय सब इंस्पेक्टर पॉजिटिव। कैंटोनमेंट मोहल्ले में रहने वाला 18 साल का एक युवक भी पॉजिटिव आया है।
हबीबगंज में रहने वाली 55 वर्षीय महिला पॉज़िटिव है। इसके अलावा, पांच पॉज़िटिव मामले निजी अस्पतालों में आए हैं। जिसमें दीपक एक 71 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई अस्पताल में भर्ती है। DMCH में भर्ती 65 वर्षीय बुजुर्ग पॉज़िटिव है। DMC हॉस्टल का 29 वर्षीय युवा पॉज़िटिव है। DMCH में भर्ती 38 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आया है। खन्ना निवासी एक 34 वर्षीय पुरुष पॉज़िटिव आया है।