बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के सभी सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन को स्पेशल बर्थडे विश किया है। टाइगर ने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म वॉर से एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक शानदार साल। गुरूजी। आपको अच्छे स्वास्थ्य और शुभकामनाएं। जन्मदिन की शुभकामनाएं।” फैंस ने टाइगर की इस पोस्ट पर कमेंट किया और ऋतिक रोशन को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन ने 2019 में रिलीज़ हुई फिल्म वॉर में एक साथ काम किया था। इस फिल्म में इन दोनों ने शिष्य और गुरु की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। यह पहली बार था जब टाइगर और ऋतिक रोशन ने एक साथ स्क्रीन साझा की।
टाइगर श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें गणपत, हीरोपंती 2, Baaghi 4. जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, ऋतिक रोशन की फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।