कोरोना वैश्विक महामारी ने दुनिया मे हाहाकार मचा रखा है, दुनिया के लगभग सभी देश कोविड-19 के संक्रमण से परेशान है। बड़ी अवधि तक लॉकडाउन रखने के बाद भी स्थिति अभी सामान्य होती नही नजर आ रही है।

कोरोना ने सबसे ज्यादा आतंक यूएसए ब्राज़ील और यूरोप मे मचाया है अपना देश भरत भी इससे अछूता नही है भारत मे दिल्ली और मुंबई दो शहर कोरोना से जूझ रहे है।
ब्राजील में कोरोना वायरस के 44571 नए मामलों के आने के साथ, संक्रमित रोगियों की संख्या यहां 1713160 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना से 1223 अधिक रोगियों की मृत्यु के साथ, मृतकों की संख्या 67964 तक पहुंच गई। मंत्रालय के अनुसार, अब तक 1020901 मरीज स्वस्थ हैं।

अमेरिका के बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामलों में ब्राजील दुनिया का दूसरा देश है। कोरोना वायरस को 11 मार्च को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा एक महामारी घोषित किया गया था।
यहां भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22,752 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 482 कोरोना रोगियों की भी मौत हुई है। इसके साथ, देश में कोरोना वायरस के सकारात्मक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 7,42,417 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, इसमें 2,64,944 सक्रिय मामले हैं। यह राहत की बात है कि अब तक 4,56,831 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
महाराष्ट्र की बात करें तो राज्य में कोरोना वायरस के 5,134 नए मामले सामने आए। इसके साथ, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 217,121 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, इन मामलों में 118,558 ठीक किए गए हैं और 9,250 लोगों की मौत हुई है।